ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरघर से लापता लड़की की निर्मम हत्या, एक गिरफ्तार

घर से लापता लड़की की निर्मम हत्या, एक गिरफ्तार

सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र के बेलोखरा वार्ड 5 में एक बहियार से गुजरने वाली तिलावे धार के पास गुरुवार की देर रात एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया देखने से पता चलता है कि हत्यारों...

घर से लापता लड़की की निर्मम हत्या, एक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरFri, 28 Sep 2018 12:42 PM
ऐप पर पढ़ें

सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र के बेलोखरा वार्ड 5 में एक बहियार से गुजरने वाली तिलावे धार के पास गुरुवार की देर रात एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया देखने से पता चलता है कि हत्यारों ने लड़की की निर्ममता पूर्वक हत्या की है। मृत लड़की की आंख और चेहरे पर जख्म का गहरा निशान है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी हत्या की आशंका प्रकट की है और लाश को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया है। मृत लड़की की पहचान सदर थाना क्षेत्र के लाउढ़ के राजा खरहोर निवासी वार्ड - 1 निवासी देवनारायण पांडेय की छोटी पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुयी है।इस घटना से मृतका के घर में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका 19 सितम्बर से ही घर से लापता थी। देर रात तक जब सोनी घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग उसे रात में ही खोजने निकले। 22 सितम्बर की रात तक परिजन सोनी को ढूंढते रहे। थक हारकर परिजन 23 सितम्बर को सदर थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया। बीते रात अपहरण के मामले में शक के आधार पर पुलिस ने रंजीत यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद हत्या की बाद सामने आई। रंजीत की निशानदेही पर पिपरा और सुपौल पुलिस बेलोखरा गांव पहुंची। वहां तिलावे धार के पास से लड़की के शव को बरामद किया। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने मृतका की पहचान की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें