कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या पर शोकसभा
कहलगांव और सुल्तानगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या से पूरे बिहार राज्य में शोक और आक्रोश फैल गया है। उनके सम्मान में शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों ने उनकी ईमानदारी और जिम्मेदारी की प्रशंसा की। इस हत्या को अत्यंत निंदनीय बताया गया है।

कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव और सुल्तानगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की उनके कार्यालय में हुई हत्या से पूरे राज्य में शोक और आक्रोश का माहौल है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अनुमंडल पदाधिकारी आईएएस कृष्ण चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में अनुमंडल परिसर स्थित सभागार में शोकसभा आयोजित की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि कृष्ण भूषण कुमार एक कर्मठ, ईमानदार और जिम्मेदार अधिकारी थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में सराहनीय योगदान दिया। उनकी हत्या अत्यंत निंदनीय और दुखद है। शोक सभा में डीसीएलआर सरफराज नवाज, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार सहित नगर पंचायत, प्रखंड, अंचल, डीसीएलआर कार्यालय और निबंधन विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


