किशनगंज: स्थानीय लोगों ने न्याय के लिए एसपी और एसडीपीओ से लगाई गुहार
बिशनपुर के भागपुनास गांव के 34 वर्षीय एहसान रजा की 01 मार्च को हत्या कर दी गई। वो ससुराल जा रहे थे। एहसान की शादी 30 मई 2024 को हुई थी और वो 18 महीने सऊदी अरब में रहे थे। हत्या के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, और स्थानीय नेताओं ने दोषियों को सजा दिलाने की मांग की।

बिशनपुर। कोचाधामन प्रखंड के सोंथा पंचायत के भागपुनास गांव के 34 वर्षीय एहसान रजा की 01 मार्च को ससुराल जाने के क्रम में पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र के दोहमोहनी गांव के पास हत्या कर दी गई थी। युवक की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मो बाबर आलम ने बताया कि स्थानीय एहसान आलम की शादी 30 मई 2024 को हुई थी,इसके बाद वह सऊदी अरब चले गया ,18 माह सऊदी अरब में रहने के बाद घर आया था,पत्नी से मिलने सुसराल जाने के क्रम में रास्ते में एहसान की हत्या कर दी।
स्थानीय पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नाजिश अख्तर मिंटू,सामाजिक कार्यकर्ता बाबर आलम, मृतक युवक के पिता साबिर आलम,मृतक युवक के मामा डॉ बदरुल,मंजर आलम व अन्य लोगों ने किशनगंज एसपी, बायसी एसडीपीओ और रौटा थानाध्यक्ष से मिल कोचाधामन प्रखंड के सोंथा पंचायत के भागपुनास निवासी एहसान रजा हत्याकांड का जल्द से जल्द उद्भेदन करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


