ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरभाजपा की महिला नेता के भाई की बेरहमी से गला रेतकर हत्या, पत्नी समेत 2 गिरफ्तार

भाजपा की महिला नेता के भाई की बेरहमी से गला रेतकर हत्या, पत्नी समेत 2 गिरफ्तार

झाझा में जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष कंचन देवी के भाई विजय कुमार सिंह (42) की चांदवारी मैदान में गला रेत कर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह ही पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया।  पुलिस...

भाजपा की महिला नेता के भाई की बेरहमी से गला रेतकर हत्या, पत्नी समेत 2 गिरफ्तार
झाझा (जमुई)। निज संवाददाताSat, 22 Sep 2018 11:46 PM
ऐप पर पढ़ें

झाझा में जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष कंचन देवी के भाई विजय कुमार सिंह (42) की चांदवारी मैदान में गला रेत कर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह ही पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया। 
पुलिस की मानें तो विजय की हत्या शुक्रवार की रात उसकी पत्नी पूनम ने ही अपने दोस्त से करवाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार की शाम एसडीपीओ भाष्कर रंजन ने बताया कि विजय कुमार सिंह की पत्नी पूनम देवी की दोस्ती थॉमस हेंब्रम से थी। इस बात की भनक विजय को लग गई थी। विजय दूसरे प्रदेश में काम करता था और अपनी पत्नी को साथ ले जाना चाहता था। शनिवार को ही उसे पत्नी के साथ निकलना था। इस बात की जानकारी पूनम ने अपने दोस्त थामस हेंब्रम को दे दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर विजय की हत्या की साजिश रची। इस दौरान शुक्रवार की देर रात विजय की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई।

पुलिस ने पहले तो हत्या के मामले में शनिवार को स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन पत्नी से पूछताछ के दौरान मामले से पर्दा उठ गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी थॉमस हांसदा को गिरफ्तार कर लिया है। इधर मामले के खुलासे से पूर्व मृतक की मां शांति देवी ने अपने आवेदन में घटना का कारण विवाद बताया है। मृतक की मां ने घटना में दो महिलाओं समेत कुल आठ लोगों की संलिप्तता का आरोप लगाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें