सहरसा: पिटाई और दुपट्टे से गला दबाकर पत्नी की हत्या

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

सहरसा में 35 वर्षीय विवाहिता सोनी देवी की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने पति सोनु कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या के समय सोनी के चेहरे और गले पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

सहरसा: पिटाई और दुपट्टे से गला दबाकर पत्नी की हत्या

सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक स्थित किराये के मकान में रह रही विवाहिता 35 वर्षीय सोनी देवी की पिटाई कर और दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका के परिजनों ने अवैध संबंध का विरोध करने पर पति सोनु कुमार शर्मा पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर प्रभारी थानाध्यक्ष अमित रंजन मौके पर जाकर छानबीन किया। फोरेंसिक टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया। मृतका के चेहरे पर चोट का निशान था और गले में दुपट्टा था।

दुपट्टा से हीं पहले पिटाई कर और बाद में गला दबा कर हत्या की गई है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पति के द्वारा हीं हत्या करने की बात है ।फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगाल रही है । मृतक की शादी सात वर्ष पहले हुई थी। महिला को दो बच्चे भी हैं। दोनों बच्चों ने पिता पर मां साथ पिटाई करने की बात कही है।मृतका आसपास के घरों में काम करती थी। जबकि पति पलम्बर का कार्य करता था ।जो कुछ दिनों पहले हीं घर आया था। मृतका के परिजनों ने आरोपी का रिश्ते में भाभी साथ अवैध संबंध होने के कारण हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।