Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMurder Investigation Shuga Mishra Dies After Assault in Saharsa
सहरसा: मारपीट के कारण युवक की मौत

सहरसा: मारपीट के कारण युवक की मौत

संक्षेप: सहरसा में नवहट्टा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी शुगा मिश्र की शनिवार रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट के बाद मृत्यु हो गई। मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और चोरी कर जीवन यापन करता था। पुलिस ने शव को...

Mon, 27 Oct 2025 12:17 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

सहरसा, नगर संवाददाता। नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतर्गत शनिवार की रात मोहनपुर निवासी शुगा मिश्र के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई मारपीट के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कारवाई करने मे जूटी हुई है। शनिवार की शाम करीब पौने आठ बजे नवहट्टा थानाध्यक्ष को मोहनपुर स्थित काली मंदिर के पीछे निर्माणाधीन रेफरल सरकारी अस्पताल में 45 वर्षीय शुगा मिश्र उम्र का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी ।मामले की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार , नवहट्टा थानाध्यक्ष सहित अन्य अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ तत्क्षण घटनास्थल पहुंचचकर जांच-पड़ताल किया गया।घटनास्थल

पर पहुंच कर परिजनों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक शुगा मिश्र मानसिक रूप से विक्षिप्त थे । इधर-उधर मांग कर और चोरी कर अपना जीवन यापन करते थे । इसी क्रम में किसी के द्वारा मृतक के साथ मारपीट किया गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई है।पुलिस द्वारा देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया।घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल एंव डीयाईयू की टीम को बुलाया गया। घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी हिमांशु के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व मे एक एसआईटी का गठन किया गया। एसपी ने गठित टीम को घटना के सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल एवं अभियुक्त के त्वरित गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मृतक की मृत्यु का कारण मारपीट करने से होना बताया है।अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मानवीय एवं तकनीकी आसूचना संकलन किया जा रहा है ।