Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMurder Case Registered in Bhagalpur Over Water Dispute Three Accused
युवक की हत्या मामले में तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

युवक की हत्या मामले में तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

संक्षेप:

भागलपुर में त्रिमूर्ति चौक पर प्याऊ से पानी लेने के विवाद में गौतम कुमार राय की हत्या कर दी गई। लाठी से हमला करने वाले तीन पड़ोसियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गंभीर हालत में अस्पताल ले...

Sep 06, 2025 03:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर। त्रिमूर्ति चौक पर प्याऊ से पानी लेने के विवाद मारपीट के हत्या मामले में इशाकचक थाना की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। दरअसल, गौतम कुमार राय गुरुवार को रोजाना की तरह प्याऊ से पानी लेने गया था। इसी दौरान सरकारी प्याऊ से पानी लेने को लेकर विवाद हो गया। इसमें पड़ोस के तीन लोगों ने लाठी से गौतम पर हमला कर दिया था। गंभीर हालत में उसे मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया था। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस मामले में कई अन्य बिंदुओं पर भी अनुसंधान की जा रही है।