Bhagalpur News: भागलपुर: सहयोग शिविर में आवेदन को पहुंचे लोग
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: भागलपुर में, नगर निगम ने 14 वार्डों में सहयोग शिविर का आयोजन किया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर, नगर निगम के कर्मी तथा कंप्यूटर ऑपरेटरों की टीम ने शिविर में उपस्थित होकर नागरिकों को मदद प्रदान की। आवेदन सीधे ऑनलाइन सहयोग पोर्टल पर अपलोड करने की व्यवस्था की गई है।

Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम की ओर से शहर के कुल 14 वार्डों में मंगलवार को सहयोग शिविर लगाया गया है। जिसमें नगर निगम के कर्मी और कंप्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती की गई है। इधर नगर निगम के पदाधिकारियों द्वारा लगातार विभिन्न सहयोग शिविर में पहुंच कर वहां का निरीक्षण किया जा रहा है। इसकी मॉनिटरिंग कर रहे नगर प्रबंधक विनय प्रसाद यादव ने बताया कि शहरवासियों द्वारा सहयोग शिविर में दिए जा रहे आवेदनों को मौके पर ही ऑनलाइन सहयोग पोर्टल पर भी अपलोड करने की सुविधा प्रदान की जा रही है।
ये भी पढ़ें:Purnia News: आज जगदम्ब स्कूल में सहयोग शिविर


