Bhagalpur News: श्रावणी मेला: घाटों की सफाई के लिए योजना तैयार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरBhagalpur News: भागलपुर नगर निगम ने श्रावणी मेले की तैयारी तेज कर दी है। शहर के छह गंगा घाटों की सफाई व्यवस्था का खाका तैयार किया गया है। बरारी पुल घाट से सीढ़ी घाट के लिए 10 सफाईकर्मियों की दो पालियों में नियुक्ति की जाएगी। अन्य घाटों पर भी सफाईकर्मियों को तैनात किया जाएगा और कचरा उठाने के लिए वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। श्रावणी मेला को लेकर नगर निगम की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। शहर में मौजूद कुल छह गंगा घाट जहां से श्रद्धालु जल उठा कांवर यात्रा को जाते हैं वहां की सफाई व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बरारी पुल घाट से लेकर सीढ़ी घाट (रिवर फ्रंट) के लिए दो पालियों में 10-10 सफाईकर्मियों को लगाया जाएगा। वहीं एसएम कॉलेज घाट, हनुमान घाट, मुसहरी घाट, बूढ़ानाथ घाट और भूतनाथ घाट पर सफाई के लिए एक पाली 2-2 सफाईकर्मी और दूसरी पाली में 1-1 सफाईकर्मी को लगाया जाएगा। इसके अलावा कचरा के उठाव के लिए एजेंसी की ओर से वाहन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।


