प्रवर्तन प्रभाग के कर्मियों का वेतन होल्ड, 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

लापरवाही बरतने को लेकर नगर आयुक्त सख्त, जारी किया आदेश भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर

प्रवर्तन प्रभाग के कर्मियों का वेतन होल्ड, 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण

भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के नगर आयुक्त ने कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ा रुख अपनाया है। नवनिर्मित प्रवर्तन प्रभाग में तैनात प्रभारी, सभी कर्मियों और भूतपूर्व सैनिकों के बीच आपसी तालमेल की कमी और खराब प्रदर्शन को देखते हुए नगर आयुक्त ने उनका वेतन रोक दिया है और 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।​जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, विगत 16 मई को ही कार्यालय आदेश के माध्यम से इस विशेष प्रभाग का गठन किया गया था। इसके तहत प्रभाग को अपने प्रतिदिन के कार्यों की दैनिक रिपोर्ट अगले दिन सुबह 10 बजे तक नगर आयुक्त कार्यालय को सौंपनी थी।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि कर्मियों के बीच समन्वय का पूरी तरह अभाव है, जिससे कार्य प्रक्रिया बाधित हुई और सभी का प्रदर्शन नगण्य रहा। इसे आदेश की अवहेलना, कर्तव्यहीनता और लापरवाही मानते हुए नगर आयुक्त ने सख्त कार्रवाई की है। स्पष्टीकरण स्वीकृत होने तक सभी संबंधित कर्मियों का 18 मई का वेतन तत्काल प्रभाव से होल्ड कर दिया गया है। इस आदेश की प्रतिलिपि प्रभारी लेखा शाखा सहित सभी उप नगर आयुक्तों और नगर प्रबंधकों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। इस बात की जानकारी कार्यालय अधीक्षक मो. रेहान अहमद ने दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।