निगम ने न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बंजारों की उजाड़ी झोपड़ी

Oct 20, 2024 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

- बरारी गंगा घाट के रास्ते को अतिक्रमण मुक्त किया - बरारी में गंगा घाट

निगम ने न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बंजारों की उजाड़ी झोपड़ी

भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम प्रशासन ने बरारी स्थित न्यू हाउसिंग कॉलोनी में अवैध रूप से रह रहे बंजारों की झोपड़ियां उजाड़ दी। यहां करीब 50 से अधिक झोपड़ी हटाई गईं। दूसरी कार्रवाई में बरारी में गंगा घाट जाने की सड़क अतिक्रमण मुक्त कराई गई। निगम ने अतिक्रमण के विरुद्ध हुई कार्रवाई में 2,050 रुपये दंड भी वसूल किया। निगम की अतिक्रमण शाखा ने शनिवार को हुई कार्रवाई में जीरोमाइल में पेट्रोल पंप के सामने हवाई अड्डा के चहारदीवारी से सटकर वर्षों से चल रहे नास्ते की दुकान को भी हटा दिया है। जिससे रास्ता पूरी तरह खाली हो गया है। कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे निगम के अतिक्रमण शाखा प्रभारी वशिष्ठ कुमार चौधरी ने बताया कि बरारी पुलिस की मदद से बरारी इलाके में अभियान चलाया गया। जिसमें एलआईसी कॉलोनी के पीछे न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को बंजारों से खाली कराया गया। यहां सालों से 50 से अधिक बंजारे झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। शौचालय की व्यवस्था नहीं रहने से गंदगी फैल रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। टीम बरारी गंगा घाट पहुंची। वहां कुछ लोगों द्वारा चौकी और दुकान का समान लगाकर अतिक्रमण किया गया था। उसे खाली कराया गया। यहां कुछ दूरी पर रखी एक साथ कई गुमटियों को जब्त कर निगम कार्यालय लाया गया। तिलकामांझी से लेकर नगर निगम कार्यालय तक बैनर-पोस्टर को भी हटाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।