Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMunger University Conducts Semester 4 Exams Peacefully with Strict Regulations
मुंगेर : शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में स्नातक सेमेस्टर चार का परीक्षा जारी
मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर - 4 की परीक्षा सोमवार को एसबीएन कॉलेज में आयोजित की गई। कॉलेज प्रबंधन ने शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 15 Sep 2025 06:32 PM

मुंगेर, नगर संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर - 4 की परीक्षा छठे दिन सोमवार को एसबीएन कॉलेज में दो पालियों में ली गयी। शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के लिए कॉलेज प्रबंधन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड से नाम, पता, फोटो की पहचान कर ही केंद्र के अंदर प्रवेश कराया गया, साथ ही परीक्ष हॉल के अंदर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस या बैग अंदर ले जाने पर पूर्णत: पाबंद लगा दिया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




