Bhagalpur News: मुंगेर: जमालपुर में ब्राउन शुगर के साथ सात तस्कर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्ट मुंगेर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी

Bhagalpur News: मुंगेर: जमालपुर में ब्राउन शुगर के साथ सात तस्कर गिरफ्तार

Bhagalpur News: मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्ट मुंगेर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर जमालपुर थाना क्षेत्र के खलासी मोहल्ला में छापेमारी कर पुलिस ने स्मैक (ब्राउन शुगर) की बिक्री और तस्करी में संलिप्त 07 शातिर तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

​एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि 12 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि कसीम बाजार थाना क्षेत्र के लाल बाजार/बिहिया गली में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया, जिसमें अंचलाधिकारी और पुलिस बल शामिल थे।

सात आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

​टीम ने जब बताए गए ठिकाने पर घेराबंदी की, तो भागने का प्रयास कर रहे 07 आरोपियों को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 6.92 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ, 02 पीस इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, 05 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 19 स्क्रीन टच/कीपैड मोबाइल और 02 लाइटर बरामद किए। ​गिरफ्तार आरोपियों में ​कृष्णा साह, ​प्रीतम कुमार, ​सागर कुमार, ​सोनू कुमार उर्फ कंचन कुमार, ​गोविन्द कुमार, ​छोटू कुमार और ​स्वास्तिक कुमार शामिल है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

​मामले में जमालपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦मुंगेर पुलिस ने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया?−
पुलिस ने स्मैक की बिक्री और तस्करी में संलिप्त 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: मुंगेर: जमालपुर में ब्राउन शुगर के साथ सात तस्कर गिरफ्तार