
मुंगेर जिला पेंशनर समाज का सम्मेलन 28 दिसम्बर को
मुंगेर में जिला पेंशनर कार्यालय द्वारा सभी पेंशनरों की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद सिंह ने बताया कि 55 लाख पेंशनर 40 वर्षों से समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से पेंशन में सुधार की मांग की, जिसमें चिकित्सा भत्ता बढ़ाने और पुरानी पेंशन बहाल करने की बात शामिल है।
मुंगेर, नगर संवाददाता। बुधवार को जिला पेंशनर कार्यालय मुंगेर इकाई द्वारा महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा के लिए सभी पेंशनर सदस्यों संग आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सभापति सह शिक्षक नेता नवल किशोर प्रसाद सिंह ने किया। इस संबंध में श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, 40 वर्षों से पेशनरों की समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण लगभग 55 लाख पेंशनर सपरिवार काफी संकट के दौर से गुजर रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण ही कहा जाए कि आजादी के 77 वषार्ें बाद भी पेशनरों की उपेक्षा की जा रही है। एक ओर देश भर के सांसद और विधायक को तीन से चार पेशन का भुगतान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर केन्द्रीय कर्मियों और पेशनभोगी कर्मियों को पुरानी पेंशन 2004 से बन्द है।
इस संबंध में जिला पेंशनर समाज मुंगेर की बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग किया है कि, कम्प्यूटेशन 15 वर्ष तक वसूल करने की परंपरा को अविलम्ब बन्द करें और 10 वर्ष 8 माह तक ही कटौति की जाए, चिकित्सा भत्ता एक हजार के स्थान पर दस हजार दिया जाए, आठवां वेतन आयोग के द्वारा निर्धारित वेतन का लाभ हूबहू केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित तिथि से ही लागू किया जाना चाहिये इन सभी समस्याओं पर जिला पेंशनर समाज विचार करेगी। इसके साथ संगठन के सभापति ने सभी सदस्यों से 28 दिसम्बर 2025 को सुबह 10:00 बजे तक पेशनर कार्यालय पहुंचने की अपील की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




