ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरजमीन पर कब्जे के लिए पुलिस की मौजूदगी में दो गुटों में जमकर गोलीबारी, एक जवान घायल 

जमीन पर कब्जे के लिए पुलिस की मौजूदगी में दो गुटों में जमकर गोलीबारी, एक जवान घायल 

भूदान की जमीन पर कब्जा को लेकर मुंगेर के असरगंज थानाक्षेत्र के चौरगांव बहियार में शनिवार की सुबह दो गुटों के बीच जमकर गोलियां चली। दोनों ओर से सुबह पांच बजे सात बजे के बीच लगभग 200 चक्र गोलियां चली।...

छापेमारी के जाते डीआईजी मनु महाराज, एसपी गौरव मंगला व पुलिस बल
1/ 2छापेमारी के जाते डीआईजी मनु महाराज, एसपी गौरव मंगला व पुलिस बल
छापेमारी के लिए जाती पुलिस
2/ 2छापेमारी के लिए जाती पुलिस
असरगंज (मुंगेर)। निज संवाददाताSat, 23 Mar 2019 07:15 PM
ऐप पर पढ़ें

भूदान की जमीन पर कब्जा को लेकर मुंगेर के असरगंज थानाक्षेत्र के चौरगांव बहियार में शनिवार की सुबह दो गुटों के बीच जमकर गोलियां चली। दोनों ओर से सुबह पांच बजे सात बजे के बीच लगभग 200 चक्र गोलियां चली। गोलियों की तरतराहट से पूरा इलाका थर्रा उठा।

 अपराधियों की गोलीबारी में जवान जख्मी
गोलीबारी की सूचना पर पुलिस पहुंची। लेकिन दोनों गुटों के बीच गोलीबारी होती रही। पुलिस ने जबाबी कार्रवाई की। इसी बीच अपराधियों की ओर से चलाई गई एक गोली लगने से जवान मधु कुमार जख्मी हो गया। उसे पैर में गोली लगी है। गोलीबारी चौरगांव व गनगनियां के जमीन के दावेदारों के बीच हुई।

ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया
इधर पुलिस का कहना है कि बहियार में अपराधियों के रहने पर पुलिस पहुंची। अपराधियों के साथ मुठभेड़ में एक गोली एक जवान को लग गई। अपराधियों को बचाने के लिए कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। डीआईजी मनु महाराज व एसपी गौरव मंगला के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर दो दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने चौरगांव बहियार से दो राइफल, दो देसी कट्टा बरामद किया है।
 
जवान को गोली लगने से पुलिस महकमे में खलबली
एक जवान को गोली लगने की खबर से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मुंगेर मुख्यालय से डीआईजी मनु महाराज, एसपी गौरव मंगला दलबल के साथ पहुंचे। जख्मी जवान मधु कुमार को इलाज के लिए मायागंज भागलपुर भेजा गया। डीआईजी व एसपी ने पुलिस व एसटीएफ के जवानों के साथ अपराधियों की खेज में चौरगांव बहियार में छापेमारी शुरू की। छापेमारी में पुलिस ने चौरगांव उतर यादव टोला के 2 दर्जन से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गये लोगों में चार महिलाएं भी हैं। 

बोले डीआईजी
डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि छापेमारी में चौरगांव बहियार से दो राइफल, दो देसी कट्टा व कई खोखा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

बोले एसपी 
एसपी गौरव मंगला ने बताया कि अपराधियों व पुलिस के बीच गोलीबारी में एक जवान को गोली लगी है। स्थिति नियंत्रण में है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें