Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMunger Establishment Day Celebrated with Poets Conference and Honors
मुंगेर: स्थापना दिवस पर कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

मुंगेर: स्थापना दिवस पर कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

संक्षेप:

मुंगेर स्थापना दिवस के अवसर पर राजा कर्ण मीर कासिम समिति द्वारा 'मुंगेर इतिहास के पन्नों' विषय पर कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुंगेर के चार महान विभूतियों को सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष जफर अहमद ने समाज में समिति के कामों की सराहना की।

Dec 12, 2025 05:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

मुगेर, नगर संवाददाता। मुंगेर स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजा कर्ण मीर कासिम समिति द्वारा गोष्टी "मुंगेर इतिहास के पन्नों" में कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जफर अहमद ने किया। जबकि संचालन एहतेशाम आलम ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नेशनल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ एम अयूब आलम, अनिरुद्ध सिंहा, उर्दू सर्कील के संरक्षक इरफान अहमद मौजूद थे। इस अवसर पर समिति द्वारा मुंगेर के चार महान विभूति शिक्षा जगत में नवनीत विमल, सामाजिक क्षेत्र में शामिम उल्लाह,और इनामुल हक़, जबकि साहित्यिक क्षेत्र में शिवनंदन सलिल को सम्मानित किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जफर अहमद ने कहा कि समिति लगभग दस सालों से समाजिक क्षेत्र में लगातार काम कर रही है, आज मुंगेर स्थापना दिवस के अवसर पर समिति द्वारा मुंगेर के विभूतियों को सम्मानित कर प्रफुल्लित हो रही है। इस अवसर पर ऐसे विभूतियों को सम्मानित किया जाना समिति धन्यवाद के पात्र है। डाक्टर ग़ज़ाली अनवर ने मुंगेर पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि मुंगेर कभी राजधानी रही है,तो कभी दाताओं और सूफियां से भी दूर नहीं रहा। एक तरफ मां चंडी स्थान है तो दूसरे तरफ खानकाह रहमानी है यही इस शहर की खूबसूरती है। दूसरे चरण में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सनोवर शादाब, ज्योति कुमार सिंहा,सुनील कुमार,जावेद अख्तर आजाद, खालिद शम्स ,साकिब शहजादा, अनिरुद्ध सिंह ने अपने कविता के माध्यम से बड़ा संदेश देने का काम किया। इस अवसर पर शैलेश कुमार सिंह, सुनील कुमार, अब्दुल हयात, अब्दुल्लाह वासी, संजय कुमार, आलोक निरंजन, शशि कुमार, जहांगीर आलम, मसूद आलम, सिराज उल हक, विवेक कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।