Bhagalpur News: नई एमआरआई मशीन अक्टूबर तक आने की संभावना
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: भागलपुर के मायागंज अस्पताल में पिछले सात महीनों से बंद एमआरआई जांच एक महीने और विलंबित हो सकती है। नई मशीन विदेश से मंगवाई जा रही है और अक्टूबर तक आने की संभावना है। इस बीच, मरीजों की जांच के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की एमआरआई मशीन का उपयोग हो रहा है।

Bhagalpur News: भागलपुर। मायागंज अस्पताल में पिछले सात माह से बंद पड़े एमआरआई जांच शुरू होने में अभी एक माह और विलंब हो सकता है। निजी एजेंसी द्वारा संचालित एमआरआई सेंटर की नई मशीन विदेश से मंगवाया जा रहा है। स्वागतो एजेंसी के अनुसार अक्टूबर तक नई मशीन अस्पताल आने की संभावना है। इसके बाद मशीन को इंस्टाल करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इधर, मायागंज अस्पताल में जांच बंद होने के एवज में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के एमआरआई मशीन से जांच की जा रही है।

