खगड़िया : लोकसभा में गूंजा खगड़िया- कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना पूरा करने की मांग
खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने संसद में खगड़िया-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना के विस्तार और महेशखूंट रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की मांग की। उन्होंने रेल मंत्री से खगड़िया-अलौली रूट पर पैसेंजर ट्रेनों की...

खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता सांसद राजेश वर्मा ने बुधवार को संसद में शीतकालीन सत्र के प्रश्नकाल में खगड़िया-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना के विस्तारीकरण और महेशखूंट रेल ओवरब्रिज के निर्माण का मामला उठाया। सांसद ने रेलमंत्री अश्विनी वैश्य से अपने लोकसभा क्षेत्र के खगड़िया-अलौली रेलवे लाइन पर पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन की शुरुआत करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में खगड़िया-अलौली रूट पर केवल मालगाड़ियों का परिचालन होता है। यहां से पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से स्थानीय जनता को आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी और इससे क्षेत्रीय विकास को भी बल मिलेगा। लाखों लोगों का खगड़िया मुख्यालय से आवागमन सुगम होगा ।वही सांसद ने महेशखूंट स्टेशन के पश्चिमी ढाला महेशखूंट -गोगरी पथ पर आरओबी के निर्माण की मांग की। आरओबी निर्माण कब तक हो जाएगा इस सवाल रेल मंत्री ने जल्द पहल की बात कही। सांसद राजेश वर्मा ने बताया कि इस आरओबी के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है।रेलवे फाटक बंद रहने से लोगों को घंटों इंतज़ार करना पड़ता है। यहां आरओबी का निर्माण होने जाने से बेलदौर,गोगरी,चौथम,परबत्ता तथा गोगरी के आमजन को प्रखंड तथा अनुमंडल मुख्यालय जाना आसान हो जाएगा। वही सांसद ने खगड़िया- कुशेश्वर स्थान रेल परियोजना का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने मंत्री से अतिरिक्त बजट देकर इस रेल खंड पर पटरी बिछाने का कार्य अतिशीघ्र कराए जाने का अनुरोध किया। इस परियोजना पर जोर देते हुए सदन में कहा कि लंबे समय से प्रस्तावित है। इस परियोजना पर अत्यधिक ध्यान देने की जरूरत है। वही सांसद ने रेल मंत्री से अनुरोध किया कि हम जिस लोकसभा क्षेत्र से चुनकर आये है, वह पिछड़ा क्षेत्र की श्रेणी में आता है। आपसे अनुरोध है कि हमारे लोकसभा क्षेत्र पर विशेष रूप से ध्यान दें। जिससे हमारा लोकसभा खगड़िया विकास के पथ पर तेज़ी से अग्रसर हो सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


