Bhagalpur News: मारपीट को लेकर दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज, तीन गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: गोराडीह के गनौरा गांव में एक युवक पर बाइक चोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की गई। घायल युवक विक्की उर्फ विकास मंडल को अस्पताल भेजा गया, और दोनों पक्षों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला अभी भी जांचाधीन है।

Bhagalpur News: मारपीट को लेकर दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज, तीन गिरफ्तार

Bhagalpur News: गोराडीह। गोराडीह थाना क्षेत्र के गनौरा गांव में एक युवक पर बाइक चोरी के आरोप में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी सूचना पाकर गोराडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए मायागंज भेजा गया। घायल युवक की पहचान विक्की उर्फ विकास मंडल के रूप में की गई है। इसके बाद दोनों तरफ से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमें एक पक्ष से जितेन्द्र मंडल के बयान पर बबलू यादव सहित 14 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है । जबकि दूसरे पक्ष से जयमनी देवी के बयान पर जितेन्द्र मंडल और विकास मंडल को आरोपी बनाया गया।

प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जयमनी देवी ने पुलिस को बताया कि विक्की मंडल उसके घर के पास से मोटरसाइकिल चोरी ले जा रहा था, जिसे रंगेहाथ पकड़ लिया। पकड़ने के बाद भीड़ ने उसके साथ मारपीट कर दी। वहीं जितेन्द्र मंडल ने आरोप लगाया कि मेरे भाई ने कोई बाइक की चोरी नहीं की थी। उसे साजिश के तहत बुलाकर पीटा गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें बबलू यादव, गिरिश यादव, निरंजन यादव शामिल हैं। वहीं एक विधि विरुद्ध बालक को संरक्षण में लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।