अररिया: मुख्यमंत्री को मोटिवेशनल पुस्तक ‘कीमत आपकी’ की गयी भेंट
अररिया के जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर संजीव कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी पुस्तक 'कीमत आपकी' भेंट की और मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी। यह मुलाकात समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

अररिया से फुलेन्द्र की रिपोर्ट शनिवार को अररिया निवासी, जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर, कॉर्पोरेट ट्रेनर एवं लेखक संजीव कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संजीव कुमार ने श्री चौधरी को अपनी चर्चित मोटिवेशनल पुस्तक ‘कीमत आपकी’ भेंट की। मोटिवेशनल स्पीकर श्री कुमार ने अपनी पुस्तक के माध्यम से लोगों को आत्ममूल्य समझने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं। संजीव कुमार ने श्री चौधरी को मुख्यमंत्री बनने की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। श्री कुमार ने बताया कि यह मुलाकात न केवल एक सम्मानजनक क्षण रही, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


