सहरसा: मातृत्व का होना दैवी घटना: अरूण

Mar 08, 2026 06:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

सहरसा में गायत्री शक्तिपीठ में व्यक्तित्व परिष्कार सत्र में डाक्टर अरुणकुमार जायसवाल ने मातृत्व दिवस पर कहा कि मातृत्व एक दैवी घटना है। उन्होंने बताया कि प्रेम और मातृत्व में बड़ा अंतर होता है। जब नारी का प्रेम पूर्ण होता है, तब वह पत्नी से माता बन जाती है। परिवार में सुव्यवस्था प्रेम और ईमानदारी से आती है।

सहरसा: मातृत्व का होना दैवी घटना: अरूण

सहरसा। रविवार को गायत्री शक्तिपीठ में व्यक्तित्व परिष्कार सत्र को संबोधित करते हुए डाक्टर अरु‌णकुमार जायसवाल ने मातृत्व दिवस के संबंध में कहा प्रेम किसी के मन में हो सकता है लेकिन मातृत्व जो है वह विरले के मन में होता है। मां बनना तो एक जैविक घटना है पर मातृत्व का होना एक दैवी घटना है। प्रेम और मातृत्व में बहुत फर्क है। कहा कि नारी का प्रेम जब पूर्ण होता है तो वह पत्नी की जगह माता बन जाती है। पत्नी का पति के प्रति जब संतान भाव आता है तब समझिए कि पत्नी का प्रेम पति के प्रति पूर्ण हो गया।

परिवार में, समाज में सुव्यवस्था नियमों से ही नहीं आती है, प्रेम और ईमानदारी से आती है। प्रेम और ईमानदारी के लिए कोई नियम की आवश्यकता नहीं है वह तो स्वतःस्फूर्त होता है। जब नारी के अंदर मातृभाव आ जाता है तो उसे अपनी पति की गलती दिखाई नहीं देती।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।