ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरछत का हिस्सा गिरने से मां-बेटा जख्मी, चल रहा इलाज

छत का हिस्सा गिरने से मां-बेटा जख्मी, चल रहा इलाज

टीएमबीयू के कई क्वार्टर जर्जर हो गए हैं। गुरुवार दोपहर दो बजे हुई घटना के बाद से लोग सहमे हुए हैं। क्वार्टर में रह रहे लोगों ने आरोप लगाया है कि विवि का इंजीनियरिंग विभाग किसी की नहीं सुनता...

छत का हिस्सा गिरने से मां-बेटा जख्मी, चल रहा इलाज
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरFri, 11 Oct 2019 08:39 PM
ऐप पर पढ़ें

टीएमबीयू के कई क्वार्टर जर्जर हो गए हैं। गुरुवार दोपहर दो बजे हुई घटना के बाद से लोग सहमे हुए हैं। क्वार्टर में रह रहे लोगों ने आरोप लगाया है कि विवि का इंजीनियरिंग विभाग किसी की नहीं सुनता है।

दरअसल गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब असानंदपुर स्थित क्वार्टर संख्या टीएच 35 में सो रही नवीता कुमारी और उनका पुत्र केशव कुमार के उपर छत का बड़ा टुकड़ा गिर गया जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। नवीता को कमर और चेहरे पर चोट आयी है।

क्वार्टर संख्या टीएच 35 पीजी राजनीतिक विज्ञान विभाग में सहायक के पद पर कार्यरत जयप्रकाश मंडल को मिला है। घायल नवीता जयप्रकाश की बेटी है। उन्होंने शुक्रवार को इसकी शिकायत कुलपति से की। वहीं विवि थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए भी आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि 2014 से विवि अभियंता को मरम्मत के लिए आवेदन देते रहे हैं। जनवरी 2019 में क्वार्टर मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत हुई।

मगर 10 माह बीत गया मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया। उन्होंने आरोप लगाते कहा कि विवि अभियंता एवं अभियंत्रण शाखा के सहायक को मैंने सुविधा शुल्क (घूस) नहीं दिया इसलिए मेरे क्वार्टर की मरम्मत नहीं करवायी गयी। विवि अभियंता ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। एक सप्ताह के अंदर टेंडर का काम हो जाएगा। इसके बाद मरम्मत का काम शुरू होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें