जिले का मोस्टवांटेड व 50 हजार का इनामी पप्पू सिंह को एसटीएफ ने शनिवार की रात देवघर से गिरफ्तार कर लिया। वह सन्हौला थाने के दोगच्छी गांव का रहने वाला है। आज एसटीएफ उसे भागलपुर लेकर पहुंचेगी।
उसने 18 अप्रैल, 2018 की रात हथियार के बल पर एक नाबालिग का अपहरण कर लिया था और हथियार दिखाकर लड़की से शादी कर लिया था। पीड़ित परिवार थाने पहुंच गुहार भी नहीं लगा सके थे। सोशल साइट पर कुख्यात पप्पू सिंह की एक तस्वीर वायरल हुई थी। लड़की जिंस-टी शर्ट पहने भय से शादी के लिए बैठी थी और पप्पू सिंह हंसते हुए उसकी मांग भर रहा था। वहां अंधेरा था। एक गुर्गा एक हाथ से रोशनी दिखा रहा था तो दूसरे हाथ में हथियार रखा था।