सीबीएसई स्कूल के शिक्षकों को एआई की ट्रेनिंग मिलेगी

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर में नई शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचा 2023 के तहत सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा रहा है। सत्र 2026-27 से शिक्षकों को एआई और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे कक्षा तीन से आठ तक के छात्रों को तकनीकी शिक्षा प्रदान कर सकेंगे।

सीबीएसई स्कूल के शिक्षकों को एआई की ट्रेनिंग मिलेगी

भागलपुर। नई शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचा 2023 के तहत जिले के सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की पहल शुरू की गई है। सत्र 2026-27 से शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (सीटी) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित शिक्षक कक्षा तीन से आठ तक के छात्रों को तकनीकी शिक्षा देंगे। इस प्रशिक्षण में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषा जैसे विषयों में एआई और सीटी के उपयोग को शामिल किया गया है। शिक्षकों को सिद्धांत, व्यवहारिक प्रयोग, मूल्यांकन और नैतिक उपयोग से संबंधित जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण को चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा, जिसमें कार्यशाला, व्याख्यान और क्षेत्रीय सत्र शामिल होंगे।

इससे छात्रों में शुरुआती स्तर पर ही तकनीकी समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।