Bhagalpur News: अररिया : जिले में परिवार नियोजन सेवा को सशक्त करने की कवायद तेज

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: अररिया में मिशन परिवार विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम तीन चरणों में होगा। पहले चरण में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और पीएसआई इंडिया के सहयोग से दंपत्तियों को परिवार नियोजन सेवाओं से जोड़ने के कार्य को पूरा किया गया। अब दूसरे चरण में आयुर्वेदिक दंपति संपर्क पखवाड़ा चल रहा है, जो 07 से 13 सितंबर तक चलेगा।

Bhagalpur News: अररिया : जिले में परिवार नियोजन सेवा को सशक्त करने की कवायद तेज

Bhagalpur News: अररिया से फुलेन्द्र की रिपोर्ट अररिया। जिले में परिवार नियोजन सेवा को सशक्त करने और सभी लाभुकों को परिवार नियोजन सेवा सुनिश्चित करने के लिए मिशन परिवार विकास का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इसका प्रथम चरण एक से से 6 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया। इस चरण में योजना बनाई गयी जिसे जिला स्वास्थ्य समिति, विभिन्न प्रखण्ड स्वास्थ्य संस्थाओं , स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और सहयोगी संस्था पी एस आई इंडिया के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया। पीएसआई इंडिया के जिला प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण ने बताया कि पखवाड़ा के दूसरे चरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इस चरण में दंपति संपर्क पखवाड़ा चलाया जा रहा है जिसमें जिले के सभी आशा कार्यकर्ता को उन्मुखीकरण के द्वारा योग्य दंपति को संपर्क कर उपयुक्त परिवार नियोजन सेवा के अनुसार चिन्हित करना है और इस कार्य को 07 सितंबर से 13 सितंबर तक पूरा करना है। तीसरा चरण की शुरुआत दिनांक 14 सितंबर से हो रहा है जो 26 सितंबर 2026 तक चलेगा जिसे परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का नाम दिया गया है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर के के कश्यप, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार, जिला योजना समन्वयक राकेश कुमार, जिला समुदाय उत्प्रेरकों सौरव कुमार झा, जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन डॉक्टर मधुबाला और पीएसआई इंडिया के जिला प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण ने विस्तृत रूप से तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर सिविल सर्जन डॉक्टर के के कश्यप और जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में संबंध विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ उन्मुखीकरण बैठक का आयोजन किया गया । इसके साथ साथ प्रखण्ड स्तर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में संबंध विभाग के पदाधिकारी के साथ समन्वय बैठक का आयोजन किया जा रहा है ताकि समुदाय स्तर पर आमजन को उत्प्रेरित करने में आशा, आंगनबाड़ी सेविका , जीविका दीदी, विकाश मित्र आदि की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। सांसद, माननीय विधायक, पंचायती राज संस्था के सदस्य, शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य कर्मी, एवं सिविल सोसाइटी के सदस्य से उक्त अवधि के दौरान विभिन्न गतिविधियों में सहयोग लिया जाएगा। इसके साथ साथ जिला स्तर पर जागरूकता अभियान सह संगोष्ठी का आयोजन कर परिवार नियोजन सेवा की स्थायी एवं अस्थायी उपायों की प्रदर्शनी लगाते हुए परिवार नियोजन के लाभ पर आम जनों को परामर्शित किया जाएगा एवं इस दौरान सारथी वाहन के माध्यम से परिवार नियोजन पर संबंधित प्रचार प्रसार भी किया जाएगा। इस अवसर पर सिविल सर्जन और ने लोगों से आह्वान किया कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों जाकर परिवार नियोजन सेवा का लाभ उठाए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: अररिया : जिले में परिवार नियोजन सेवा को सशक्त करने की कवायद तेज