TMBU: ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू, जानें लास्ट डेट

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में स्नातक में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगलवार से शुरू हो गया है। छात्र 26 मई तक आवेदन कर सकेंगे। नामांकन छह से 15 जून तक चलेगा। कक्षाएं दो जुलाई से शुरू...

Bhagalpur University, bhagalpur, TMBU

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में स्नातक में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगलवार से शुरू हो गया है। छात्र 26 मई तक आवेदन कर सकेंगे। नामांकन छह से 15 जून तक चलेगा। कक्षाएं दो जुलाई से शुरू होंगी। 

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सोमवार को दाखिले की प्रक्रिया का शड्यिूल जारी कर दिया। यूनिवर्सिटी ने आवेदन करने के लिए पीजी सांख्यिकी विभाग में नि:शुल्क व्यवस्था की है। छात्रों को रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में तीन सौ रुपये देने होंगे। पूरी व्यवस्था को प्रभारी कुलपति प्रो. लीला चंद साहा ने हरी झंडी दे दी है। बताया गया कि रज्ट्रिरेशन कराने पर छात्रों का यूजर नंबर व पासवर्ड मिलेगा जिसके आधार पर वे आवेदन कर सकेंगे।

छात्रों को आवेदन के लिए 15 कॉलेजों का विकल्प मिलेगा। इनमें से तीन कॉलेजों का विकल्प छात्र आवेदन में कर सकते हैं। टीएमबीयू रोस्टर का पालन करते हुए चयन सूची तैयार करेगा। इस सूची के आधार पर छात्रों को उनके लिए कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। ये सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन होंगी जबकि नामांकन के समय छात्रों को आवेदन की हार्ड कॉपी, इंटर और मैट्रिक के प्रमाणपत्रों की छाया कॉपी व पासपोर्ट साइज फोटो देना होगा। 
 

लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरTMBU: ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू