Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMissing Minor Girl from Patori Panchayat Family Seeks Police Assistance
सहरसा: लड़की बरामदगी की मांग

सहरसा: लड़की बरामदगी की मांग

संक्षेप:

पटोरी पंचायत के वार्ड नं. 4 से एक नाबालिक लड़की को भगा लिया गया है। एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद लड़की अब तक बरामद नहीं हो पाई है। उसके पिता ने बिहरा थाना पुलिस से मदद की मांग की है और रिपोर्ट दर्ज...

Sep 14, 2025 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

सत्तर कटैया। एक संवाददाता। पटोरी पंचायत के वार्ड नं. 4 से भगाई गई नाबालिक लडकी लगभग एक सप्ताह बाद भी अबतक बरामद नहीं हो पाई है। पीडित पिता ने बिहरा थाना पुलिस से अपनी नाबालिक पुत्री की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पीडित पिता के आवेदन के आलोक में बिहरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीडित घरवाले अबतक लडकी बरामदगी नहीं होने से चिंतित और परेशान हैं। घरवाले बिहरा पुलिस से अपनी नाबालिक पुत्री की सकुशल बरामदगी की मांग की है। मालूम हो कि पटोरी गांव से एक नाबालिक लडकी को मोहल्ले के ही नीतीश राम सहित अन्य लोगों द्वारा बहला फुसलाकर भगा लिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बिहरा थाना पुलिस द्वारा जल्द ही लडकी बरामदगी की बात कही जा रही है।