Bhagalpur News: किशनगंज : 21 वर्षीय युवक के लापता होने की दर्ज करवाई गई प्राथमिकी
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: किशनगंज सदर थाना क्षेत्र में पोरलाबड़ी का 21 वर्षीय युवक 23 सितंबर से लापता है। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार अब अनहोनी की आशंका के कारण थाना में प्राथमिकी दर्ज करवा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट सदर थाना क्षेत्र के पोरलाबड़ी से एक 21 वर्षीय युवक के लापता होने की प्राथमिकी किशनगंज सदर थाना में दर्ज करवाई गई है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परेशान परिजनों ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पोरलाबड़ी निवासी युवक बीते 23 सितंबर की शाम घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों और आस-पास के सभी संभावित इलाकों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।लापता
युवक के भाई ने सदर थाना में आवेदन देकर बताया कि काफी समय बीत जाने के कारण अब परिवार को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। इसी घबराहट और खोजबीन के कारण पुलिस को सूचना देने में थोड़ी देरी हुई है।


