पूर्णिया: किराए के मकान में रह कर पढ़ाई कर रही छात्रा गायब
पूर्णिया के केहाट के कोशी कॉलोनी में रह रही ग्यारहवीं की छात्रा गायब हो गई है। उसकी मां ने पुलिस को आवेदन दिया है। छात्रा शनिवार शाम 3:30 बजे घर से निकली थी और देर तक वापस नहीं आई। उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। किराए के मकान में रह कर पढ़ाई कर रही ग्यारहवीं की छ्त्रा गायब है। मामला केहाट के कोशी कॉलोनी का है। अररिया थाना के रानीगंज थाना क्षेत्र निवासी छात्रा की मां ने केहाट थाना पुलिस को आवेदन देकर गुहार लगाई है। उन्होंने बताया है कि उनकी लड़की कोशी कॉलोनी के समीप एक निजी हिन्दी मीडियम स्कूल में ग्यारहवीं की छात्रा है। वह कोशी कॉलोनी में एक मकान में बतौर पेईंग गेस्ट रहकर पढ़ाई कर रही है। शनिवार शाम को रूम ऑनर ने फोन छात्रा के गायब होने की खबर दी। बताया गया कि छात्रा शनिवार शाम 3:30 बजे मकान से निकली थी और देर तक नहीं लौटी।
काफी खोजबीन की गई। उसका मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा है। केहाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि वे थाना से बाहर हैं, आवेदन देखने के बाद ही कुछ कह सकते हैं
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


