Bhagalpur News: बांका: लापता छात्रा का शव मिलने के मामले में एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार
Bhagalpur News: बांका के ढकना गांव में 11 वर्षीय छात्रा प्रतिमा कुमारी का शव कुएं से बरामद किया गया है। उसके पिता निरंजन यादव ने बताया कि पुलिस और एफएसएल टीम जांच कर रही है। परिवार रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट सुईया थाना क्षेत्र के ढकना गांव में बीते दिनों लापता 11 वर्षीय छात्रा प्रतिमा कुमारी का शव कुएं से बरामद होने के मामले में पुलिस जांच आगे बढ़ रही है। मृतका के पिता निरंजन यादव ने बताया कि घटना के बाद पुलिस एवं एफएसएल टीम द्वारा जांच की गई है। परिवार अब एफएसएल टीम की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। पिता के अनुसार रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर पुलिस को लिखित आवेदन देने की बात कही जा रही है। छात्रा के अचानक लापता होने के बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे थे।
बाद में उसका शव गांव के उत्तर दिशा स्थित कुएं में मिला था। शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


