ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरमिरहट्टी: बच्चों के विवाद में मारपीट, महिला घायल

मिरहट्टी: बच्चों के विवाद में मारपीट, महिला घायल

सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिरहट्टी में बच्चों के बीच हुए विवाद को ले मारपीट हो गयी। इस दौरान एक महिला घायल हो गयी। परिजनों ने घायल महिला को लेकर थाना पहुंचे, जहां से थाना द्वारा उसे इलाज के लिए...

मिरहट्टी: बच्चों के विवाद में मारपीट, महिला घायल
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरMon, 21 Sep 2020 03:55 AM
ऐप पर पढ़ें

सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिरहट्टी में बच्चों के बीच हुए विवाद को ले मारपीट हो गयी। इस दौरान एक महिला घायल हो गयी। परिजनों ने घायल महिला को लेकर थाना पहुंचे, जहां से थाना द्वारा उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया। रेफरल अस्पताल में इलाज किए जाने के बाद महिला संगीता देवी को बेहतर इलाज हेतु मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया।

वहीं थाना क्षेत्र के फतेहपुर में मारपीट को ले देा मामला दर्ज कराये गये। देवनाथ मंडल द्वारा दर्ज कराए गए मामले में आठ लोगों को नामजद किया गया। वहीं चुनचुन मंडल द्वारा दर्ज कराए गए मामले में आठ लोगों को नामजद किया गया। पुलिस ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों के बीच मारपीट की घटना हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें