Minor Girl Kidnapped After Meeting Boy Online Rescued by Police घर से लापता नाबालिग लड़की बरामद, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMinor Girl Kidnapped After Meeting Boy Online Rescued by Police

घर से लापता नाबालिग लड़की बरामद

सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की नवादा जिले

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 7 Sep 2025 02:35 AM
share Share
Follow Us on
घर से लापता नाबालिग लड़की बरामद

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की नवादा जिले के एक गांव के युवक से सोशल मीडिया पर संपर्क में आयी। दोनों ऑनलाइन चैटिंग एवं मोबाइल पर बात करते रहे। आरोप है कि नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर घर से भागने के लिए प्रेरित किया गया। लड़की की मां ने थाना में नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर नाबालिग लड़की को नवादा जिले से बरामद किया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय ने बताया कि लड़की को बरामद कर लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।