Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMinor Girl Abducted at Gunpoint in Gwalpara Family Threatened by Known Criminal
हथियार के बल पर युवती को अगवा करने का आरोप

हथियार के बल पर युवती को अगवा करने का आरोप

संक्षेप: ग्वालपाड़ा में विशनपुर कंटाही वार्ड 6 से एक नाबालिग युवती को हथियार के बल पर अगवा किया गया। युवती के पिता ने गांव के बंटी यादव और उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपी ने परिवार...

Fri, 24 Oct 2025 08:00 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। अरार थाना क्षेत्र के विशनपुर कंटाही वार्ड 6 से हथियार के बल पर नाबालिग युवती को घर से अगवा कर लेने का मामला सामने आया है। मामले में युवती के पिता के आवेदन पर गांव के ही वार्ड 5 के बंटी यादव सहित उसके परिवार के चार लोगों को नामजद किया गया है। घटना में कुछ अज्ञात लोगों के भी शामिल रहने की जानकारी दी गई है। घटना बीते सोमवार के 8 बजे रात की बताई जाती है। उसने बताया कि रात में सभी आरोपी बाइक पर सवार होकर उसके घर पर आ धमके और आंगन में घुस कर उसकी नाबालिग पुत्री को हथियार के बल पर जबरन घर से खींच कर लेते चले गए।

उन लोगों ने आरोपी के चंगुल से युवती को छुड़ाने का हर मुमकिन प्रयास किया। लेकिन वे लोग हथियार का भय दिखा कर सबको चुप रहने पर मजबूर कर दिया। युवती के पिता ने बताया कि आरोपी कुख्यात बदमाश है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। चंद महीने पहले भी उसके दो नाबालिग बेटियों को घर से जबरन उठा कर ले गया था। बाद में पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। अरार थाना में इस संबंध में मामला दर्ज है। पीड़ित पिता का कहना है कि आरोपी उसकी बेटी को अगवा कर ले जाने के दौरान केस करने पर पूरे परिवार को जान मारने की धमकी दी है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार खौफ के साए में जी रहे हैं। थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र ने बताया कि युवती की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।