Minister Reviews Quality of Under-construction Panchayat Bhawan in Bihar हरियों पंचायत में बन रहे पंचायत सरकार भवन की गुणवत्ता जांचने पहुंचे मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMinister Reviews Quality of Under-construction Panchayat Bhawan in Bihar

हरियों पंचायत में बन रहे पंचायत सरकार भवन की गुणवत्ता जांचने पहुंचे मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता

बिहपुर में पंचायत राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने हरियो पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 11 Sep 2025 05:16 AM
share Share
Follow Us on
हरियों पंचायत में बन रहे पंचायत सरकार भवन की गुणवत्ता जांचने पहुंचे मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता

बिहपुर,संवाद सूत्र। राज्य के पंचायत राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता बुधवार को बिहपुर प्रखंड के हरियो पंचायत पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने भवन निर्माण विभाग की सहायक अभियंता पूनम कुमारी एवं कनिष्ठ अभियंता रामजन्म कुमार से निर्माण कार्य की जानकारी ली। मंत्री ने भवन में लग रही सामग्री, ईंट आदि की गुणवत्ता को परखने के लिए सैंपल भी लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने यह देख नाराजगी व्यक्त की कि विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर मौके पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने तत्काल फोन कर उनसे कहा कि इस स्तर की परियोजना के निरीक्षण के समय वरिष्ठ अधिकारियों का अनुपस्थित रहना प्रोटोकॉल के विपरीत है।

मंत्री ने अपने साथ चल रहे अधिकारी को निर्देश दिया कि पटना से एक टीम भेजकर जिले में बन रहे सभी पंचायत सरकार भवनों की गुणवत्ता की स्वतंत्र जांच कराई जाए ताकि पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे। इस मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी काजल कुमारी, पंचायत सचिव समेत कई जनप्रति निधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।