Bhagalpur News: फोटो : नहीं बनाना होगा जीएसटी धारकों को नहीं ट्रेड लाइसेंस
Bhagalpur News: नगर विकास एवं विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने दिया आश्वासन बोले, कैबिनेट में जा रहा

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जीएसटी धारकों को ट्रेड लाइसेंस नहीं बनाना होगा। मंत्री ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव जा रहा है। 30 सितंबर से पहले इस संबंध में अधिसूचना जारी हो जाएगी। मंत्री ने यह घोषणा शनिवार देर शाम जिला अतिथि गृह में मुलाकात करने आए भागलपुर पार्षद संघ के प्रतिनिधियों के समक्ष की। पार्षद अश्विनी जोशी मोंटी ने मंत्री को जब इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए मांग पत्र दिया तब मंत्री ने कहा कि मैं आश्वास्त करता हूं कि इस समस्या का हल इसी महीने हो जाएगा।
इधर, पार्षद संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान के नेतृत्व में पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री नीतीश मिश्रा से मुलाकात कर निगम प्रशासन द्वारा जारी टेंडर को रद्द करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में वार्ड पार्षद संजय सिन्हा, अभिषेक आनंद और अश्विनी जोशी मोंटी भी उपस्थित थे। पार्षदों ने निगम प्रशासन पर वार्ड-वार योजनाओं के आवंटन में भारी असमानता का आरोप लगाया है। सौंपे गए ज्ञापन में टेंडर में शामिल सभी योजनाओं की सूची, प्राक्कलन, स्वीकृति और चयन के आधार संबंधी दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की मांग की गई है। मौके पर कहलगांव के विधायक शुभानंद मुकेश और भाजपा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार भी मौजूद रहे।


