बाढ़-सुखाड़ क्षेत्र का पूर्व आकलन शुरू करें, वक्त कम
भागलपुर में प्रभारी मंत्री ने 20 सूत्री बैठक के बाद बाढ़ और सूखा समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तटबंध और सड़क मजबूत करने का निर्देश दिया। बारिश की कमी से प्रभावित किसानों के लिए विकल्प पर ध्यान देने की आवश्यकता जताई। विभिन्न विधायक और जिप अध्यक्ष ने स्थानीय समस्याओं का समाधान मांगा।

भागलपुर। प्रभारी मंत्री ने 20 सूत्री की बैठक के बाद सदस्यों के साथ बाढ़-सुखाड़ की चर्चा में कहा कि वक्त कम है। बाढ़ प्रभावित प्रखंडों में तटबंध, सड़क आदि की मजबूती के साथ-साथ प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधा को मुकम्मल किया जाए। भागलपुर के ऐसे प्रखंड जो बारिश की कमी से सूखा क्षेत्र रह जाता है। वहां भी व्यवस्था मजबूत रखें। बारिश की कमी से यदि खेती-किसानी प्रभावित होती है तो, उसके विकल्प पर ध्यान रखें। बैठक में पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान ने बरैनी की समस्या को रखा। जिप अध्यक्ष ने इस्माईलपुर, गोपालपुर और पीरपैंती की कई कटाव संबंधित और सड़क की समस्याओं को रखा।
जिस पर मंत्री ने समाधान का भरोसा दिलाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


