खगड़िया: खनन निरीक्षक ने छापेमारी कर नौ मिट्टी लोडेड ट्रैक्टर किया जब्त
खनन निरीक्षक सपना कुमारी के नेतृत्व में की गई छापेमारी में खगड़िया के पचौत और तिलाठी गांव से नौ मिट्टी लोडेड ट्रैक्टर जब्त किए गए। इस कार्रवाई के दौरान कई ट्रैक्टर संचालक भागने में सफल रहे। सभी पकड़े गए ट्रैक्टर मालिकों से जुर्माना वसूली की जाएगी।

खगड़िया से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट खनन निरीक्षक के छापेमारी में प्रखंड के पचौत एवं तिलाठी गांव से नौ मिट्टी लोडेड नौ ट्रैक्टर को जब्त कर थाना में जमा किया गया है। खनन निरीक्षक की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि छापेमारी की खबर पर इस कार्य में लगे दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर संचालक मिट्टी को सड़क पर ही अनलोड कर भागने में सफल रहे। बताया जाता है कि जिला प्रशासन के निर्देश पर खनन निरीक्षक सपना कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने शुक्रवार की अहले सुबह पहले पचौत गांव में छापेमारी कर सात ट्रैक्टर जब्त किया।
जबकि मिट्टी खनन कार्य में लगे जेसीबी संचालक खनन निरीक्षक के कार्रवाई की खबर पर अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहे, जिसे चिन्हित कर उसे जब्त करने की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं तिलाठी गांव से दो मिट्टी लोडेड ट्रैक्टर जब्त किया गया। इसकी जानकारी देते हुए खनन निरीक्षक सपना कुमारी ने बताया कि पकड़े गए सभी ट्रैक्टर मालिकों से विभागीय नियमानुसार जुर्माना की राशि वसूली करने के बाद ही ट्रैक्टर को मुक्त किया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


