Bhagalpur News: डायवर्जन से टकराकर पलटा गेहूं लदा मिनी ट्रक

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: सुल्तानगंज-तारापुर मुख्य सड़क पर तीसरे कठपुलवा के पास मंगलवार को गेहूं से लदा एक मिनी ट्रक पुल के डायवर्जन से टकराकर पलट गया। ट्रक में रखी गेहूं की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। सामने से आ रही बस को रास्ता देने के दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। चालक और खलासी सुरक्षित बाहर निकल आए; किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Bhagalpur News: डायवर्जन से टकराकर पलटा गेहूं लदा मिनी ट्रक

Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सुल्तानगंज-तारापुर मुख्य सड़क मार्ग पर तीसरे कठपुलवा के पास मंगलवार को एक अनाज लदा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के डायवर्जन से टकराकर सड़क पर ही पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदी गेहूं की सभी बोरियां सड़क पर बिखर गईं। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। चालक और खलासी ने किसी तरह ट्रक से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मिनी ट्रक प्रखंड मुख्यालय के पास से गेहूं लोड कर धांधी बेलारी की ओर जा रहा था। इसी दौरान तीसरे कठपुलवा के पास सामने से एक बड़ी बस आ रही थी।

बस को साइड देने के क्रम में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: डायवर्जन से टकराकर पलटा गेहूं लदा मिनी ट्रक