ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरवाहनों की व्यवस्था नहीं होने परप्रवासी मजदूरों ने हंगामा किया

वाहनों की व्यवस्था नहीं होने परप्रवासी मजदूरों ने हंगामा किया

वाहन के लिए साढ़े आठ घंटे इंतजार करना पड़ा

वाहनों की व्यवस्था नहीं होने परप्रवासी मजदूरों ने हंगामा किया
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,भागलपुरMon, 25 May 2020 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

आक्रोशस्पेशल ट्रेन से उतारकर प्रवासी मजदूरों को टाउन हॉल में रखा गया थावाहन के लिए साढ़े आठ घंटे तक करना पड़ा इंतजार भागलपुर, वरीय संवाददातास्पेशल (श्रमिक) ट्रेन से लाकर प्रवासी मजदूरों को टाउन हॉल में रखा गया था। प्रवासी मजदूरों को बांका जिले के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों पर भेजना था लेकिन काफी समय तक वाहन नहीं मिलने पर प्रवासी मजदूरों ने टाउन हॉल के बाहर धरना दिया और जमकर हंगामा किया। करीब साढ़े आठ घंटे बाद तीन बसों से प्रवासी मजदूरों को भेजा गया।प्रवासी मजदूरों में अधिकांश दिल्ली से स्पेशल ट्रेन से आये थे। प्रवासी मजदूरों ने बताया कि सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर टाउन हॉल में लाकर रखा गया। अफसरों द्वारा बार-बार बस आने का आश्वासन दिया गया। बस आने में देरी होने पर प्रवासी मजदूर हॉल के बाहर आकर धरना पर बैठकर हंगामा करने लगे। कई लोगों ने दीवार फांदने का प्रयास किया। कई प्रवासी मजदूर पैदल जाने पर उतारू हो गये। प्रवासी मजदूरों को समझाने में सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तीन बस करीब पांच बजे टाउन हॉल पहुंची। इसके बाद प्रवासी मजदूरों को संबंधित क्वारंटाइन सेंटरों पर भेजा गया। बेलहर के गोलू तांती और पूरन तांती ने कहा कि एक-दो घंटे में बस की व्यवस्था करनी चाहिए थी। भोजन और पानी तो मिला लेकिन गर्मी के चलते परेशानी हुई। वाहनों की व्यवस्था समय पर नहीं करने से प्रवासी मजदूर आक्रोशित हो गये थे। टाउन हॉल में उपस्थित उपनगर आयुक्त प्रफुल्ल चन्द यादव ने बताया कि बस प्रवासी मजदूरों को लेकर शायद बांका गयी थी। वापस लौटने में देरी हो गयी। प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन, पानी आदि की व्यवस्था की गयी थी। ट्रेन से उतरने के बाद शहरी क्षेत्र में तीन जगहों पर प्रवासी मजदूरों को रखने के लिए प्रतीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े