मध्य विद्यालय बादे हसनपुर की प्रधानाध्यापिका को शोकॉज

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

मध्य विद्यालय बादे हसनपुर में गंदे बर्तन में मिड डे मील परोसे जाने का मामला

मध्य विद्यालय बादे हसनपुर की प्रधानाध्यापिका को शोकॉज

भागलपुर, वरीय संवाददाता जगदीशपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बादे हसनपुर के बच्चों के बीच गंदे बर्तन में मिड डे मील (मध्याह्न भोजन) परोसे जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। यह बात जब शिक्षा मुख्यालय तक पहुंची तो इसकी जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट जारी होने के बाद डीपीएम मिड डे मिल ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शोकॉज कर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। साथ ही जिस दिन भोजन वितरण के दौरान गंदे बर्तन का उपयोग हुआ था, उस दिन ड्यूटी पर मौजूद रसोइया के मानदेय में भी कटौती का भी आदेश जारी कर दिया गया है।डीपीओ

मध्याह्न भोजन बबीता कुमारी ने बताया कि छात्रों को साफ और स्वच्छ बर्तनों में भोजन उपलब्ध कराना अनिवार्य है। जिले के सभी विद्यालयों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिया जा चुका है। ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर न पड़े। इस निर्देश के बावजूद कुछ विद्यालयों में लापरवाही किए जाने की सूचना मिल रही है। जिस पर विभाग सख्त रुख अपनाए हुए है। सभी प्रधानाध्यापकों को स्वच्छता, भोजन गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।