ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरहड़ताल पर रहेंगे 10 शिक्षक संगठनों के सदस्य

हड़ताल पर रहेंगे 10 शिक्षक संगठनों के सदस्य

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ने सोमवार से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति भागलपुर के संयोजक सदस्य व जिला सचिव श्याम नंदन सिंह ने कहा कि हड़ताल को सफल करने के...

हड़ताल पर रहेंगे 10 शिक्षक संगठनों के सदस्य
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSun, 16 Feb 2020 08:52 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ने सोमवार से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति भागलपुर के संयोजक सदस्य व जिला सचिव श्याम नंदन सिंह ने कहा कि हड़ताल को सफल करने के लिए सभी विद्यालय में ताला लगाया जाएगा।

इसी क्रम में बिहपुर प्रखंड में सैकड़ों शिक्षकों से हड़ताल में जाने की अपील की गयी। साथ ही जनप्रतिनिधि से हड़ताल को सफल करने में सहयोग मांग गया है। जिला सचिव श्याम नंदन सिंह ने कहा कि बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के साथ 10 संगठन हड़ताल में शामिल हैं।

इसमें प्राथमिक शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट भागलपुर, बिहार पंचायत नगर प्रारम्भिक शिक्षक संघ, बिहार पंचायत नगर प्रारम्भिक शिक्षक संघ मूल, बिहार पंचायत प्रारम्भिक शिक्षक संघ, टीईटी, एसटीईटी यूटिरन नियोजित शिक्षक संघ, उर्दू टीईटी, एसटीईटी संघ, परिवर्तनकारी प्रारम्भिक शिक्षक संघ, महिला शिक्षक मोर्चा, बिहार क्रांतिकारी शिक्षक संघ शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें