Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMega Diabetes and Blood Pressure Camp Organized by Lions Club of Bhagalpur
लायंस क्लब स्टार फेमिना ने लगाया मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर

लायंस क्लब स्टार फेमिना ने लगाया मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर

संक्षेप:

भागलपुर में लायंस क्लब ऑफ भागलपुर स्टार फेमिना द्वारा मेगा डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 213 मरीजों की जांच की गई और चिकित्सकीय सलाह दी गई। क्लब की अध्यक्ष लायन...

Sep 17, 2025 03:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लायंस क्लब ऑफ भागलपुर स्टार फेमिना द्वारा लायंस स्टार फेमिना डायबिटीज क्लीनिक में मंगलवार को मेगा डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 213 मरीजों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई। क्लब की अध्यक्ष लायन कविता अग्रवाल ने मरीजों को आयरन टैबलेट और सेनेटरी पैड वितरण की घोषणा की। मौके पर पूर्व जिला पाल लायन विनोद अग्रवाल, लायन बबीता अग्रवाल, मधु डोकानिया, रेखा डोकानिया, प्रीति डीडवानिया, हेमंत कुमार, डॉ. अमित कुमार आदि उपस्थित थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें