सहरसा: सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर मेगा ब्लॉक, फुट ओवरब्रिज के 11 गार्डर चढ़े
सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलवे प्रशासन ने बुधवार को मेगा ब्लॉक लिया। इस दौरान 11 गर्डर सफलतापूर्वक चढ़ाए गए। ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ, जिससे यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि ओवरब्रिज अगस्त-सितंबर तक तैयार हो जाएगा।

सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सहरसा-मानसी रेलखंड के अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य को लेकर बुधवार को रेलवे प्रशासन द्वारा मेगा ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक के दौरान विशालकाय क्रेन की मदद से फुट ओवरब्रिज के 11 गर्डर सफलतापूर्वक चढ़ाए गए। मेगा ब्लॉक के कारण रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। कई ट्रेनों के विलंब से चलने एवं रुक-रुक कर परिचालन होने से यात्रियों को स्टेशनों पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। निर्माण कार्य के दौरान गति शक्ति, ओपनलाइन, परिचालन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर कार्य की निगरानी करते रहे।
रेलवे सूत्रों के अनुसार गर्डर चढ़ाने का कार्य पूरा होने के बाद अब फुट ओवरब्रिज पर रूफ एवं सीढ़ियों के निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि अगस्त या सितंबर तक फुट ओवरब्रिज पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में काफी सुविधा मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


