कम अनाज देने की शिकायत पर होगी सीधी कार्रवाई
पीरपैंती में पीडीएस दुकानदारों के साथ एसडीएम ने की बैठक ई-पॉश मशीन और रजिस्टर

पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। ट्रायसम भवन में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम कृष्णकांत गुप्ता ने की। बैठक में उन्होंने सभी पीडीएस दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिनके पास भी ई-पॉश मशीन है, यदि उसमें कोई तकनीकी खराबी है तो उसे तुरंत ठीक करा लें और अपने रजिस्टर का मेंटेनेंस सही रखें। एसडीएम ने बताया कि दुकानदारों की समस्याओं और मशीनों की खराबी को दूर करने के लिए यहां एक विशेष शिविर लगाया गया है। इसके लिए जिला स्तर से तकनीकी टीम (टेक्निकल टीम) को बुलाया गया है, जो सभी दुकानदारों को मशीनों के संचालन और तकनीकी बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी देगी।
बैठक में चर्चा
बैठक में उन्होंने सभी दुकानदारों को जांच (इंस्पेक्शन) की प्रक्रिया को समझाते हुए कहा कि वे सभी निर्धारित मानकों को अनिवार्य रूप से पूरा करें। इसके अलावा जिन दुकानदारों के पास मशीन का रोल उपलब्ध नहीं है, उन्हें जल्द ही रोल उपलब्ध करा दिया जाएगा।
जांच प्रक्रिया
एसडीएम ने कहा कि जनवितरण प्रणाली की दुकानों की नियमित जांच की जा रही है। नियमों के अनुसार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) को कुल दुकानों में से एक तिहाई दुकानों की जांच हर महीने करनी ही है। वहीं, अनुमंडल स्तर पर हमें भी कुल दुकानों के पांच प्रतिशत हिस्से की जांच अनिवार्य रूप से करनी होती है।
अनाज कम मिलने पर शिकायत
बैठक के दौरान एसडीएम ने राशन कार्डधारकों के हितों की रक्षा पर जोर देते हुए कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को अनाज कम मिलने की शिकायत है, तो दुकानदार इसकी जानकारी तुरंत एमओ को दें। इसके साथ ही आमलोग भी इस तरह की शिकायतों के लिए सीधे एमओ को आवेदन दे सकते हैं या अनुमंडल कार्यालय में हमारे पास अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


