प्रखंड स्तर के परिवादों का निष्पादन तीन सप्ताह में करें
शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई जिला शिक्षा कार्यालय में जिले के

भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में बुधवार को सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की बैठक जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इस दौरान विभागीय स्तर से संचालित महत्वपूर्ण गतिविधियों के नियमित अनुश्रवण पर विशेष जोर दिया गया।अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक सप्ताह योजनाओं की समीक्षा कर उसकी रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग को भेजी जाए। बैठक में सहयोग शिविर एवं सहयोग पोर्टल से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। निर्देश दिया गया कि प्रखंड स्तर पर प्राप्त परिवादों का निष्पादन दो से तीन सप्ताह में नियमानुसार किया जाए।
साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, आधार आईडी निर्माण, स्टूडेंट प्रोफाइल, जीविका पोर्टल के माध्यम से 25 प्रतिशत नामांकन तथा विद्यालयों में स्लॉट मैपिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावा नए नामांकन, ई-शिक्षा कोष एप की प्रविष्टि, एमडीएम पोर्टल एवं विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर प्रबंधन पर भी चर्चा हुई। प्रखंड संसाधन केंद्रों में कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति, उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रतिवेदनों को समय पर उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


