अनुपस्थित महिला पर्यवेक्षिका का बीडीओ ने काटा वेतन

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

पीरपैंती में आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों को ऐप पर अपलोड करने के लिए ट्रायसम भवन में बैठक हुई। बीडीओ अभिमन्यु कुमार ने प्रगति की समीक्षा की और महिला पर्यवेक्षिका रेखा सिंह की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण मांगा। सभी सेविकाओं को विभागीय पोर्टल पर गतिविधियों की एंट्री करने के निर्देश दिए गए।

अनुपस्थित महिला पर्यवेक्षिका का बीडीओ ने काटा वेतन

पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों को एक ऐप के माध्यम से अपलोड करने के संबंध में ट्रायसम भवन में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीडीपीओ अभिमन्यु कुमार ने की। बैठक में उपस्थित सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा गतिविधियों के अपलोडिंग कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अपेक्षित प्रगति न देख बीडीओ अभिमन्यु कुमार जमकर भड़के। विशेष रूप से महिला पर्यवेक्षिका रेखा सिंह की अनधिकृत अनुपस्थिति पर एक दिन का वेतन काटते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। बीडीओ ने बताया कि पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत प्रति आंगनबाड़ी केंद्र की सभी गतिविधियों की एंट्री विभागीय पोर्टल पर अनिवार्य रूप से की जानी है।

संतोषजनक प्रगति न देख सभी सेविकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को ट्रायसम भवन बुलाकर महिला पर्यवेक्षिकाओं के नेतृत्व में सेविकाओं से विभागीय पोर्टल पर गतिविधियों की एंट्री कराई गई। कार्य अभी भी जारी है। बीडीओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि कर्तव्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।