किसान निबंधन को लेकर बैठक आयोजित

Feb 18, 2026 01:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर प्रखंड के सभागार में किसान निबंधन से संबंधित बैठक आयोजित की गई।

किसान निबंधन को लेकर बैठक आयोजित

जगदीशपुर प्रखंड के सभागार में किसान निबंधन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक सीओ सतीश कुमार के नेतृत्व हुई। जिसमें सभी पंचायतों के मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान निबंधन के लिए शेष सभी किसानों का शत-प्रतिशत निबंधन करने के लिए सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिए गए। साथ ही मुखियागण से भी सहयोग करने का अनुरोध किया गया। बैठक में राजस्व अधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, पंचायत सचिव, विशेष सर्वेक्षण अमीन, पंचायत कार्यपालक सहायक सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।