कटिहार: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में मयंक राज सफल, परिवार व क्षेत्र में खुशी

Mar 01, 2026 05:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कुरसेला के मयंक राज ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 में 215 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सैनिक स्कूल गोलपाड़ा (असम) के लिए आवेदन किया है। मयंक प्रा०वि० अयोध्यागंज का छात्र है और इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षक अरूण कुमार यादव को दिया। परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

कटिहार: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में मयंक राज सफल, परिवार व क्षेत्र में खुशी

कुरसेला, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के तीनघरिया निवासी मयंक राज ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा किया गया था। जारी स्कोर कार्ड के अनुसार मयंक राज ने कुल 300 अंकों में से 215 अंक प्राप्त किए।इस तरह वे सैनिक स्कूल में नामांकन के लिए लिखित परीक्षा में क्वालिफाई कर चुके हैं। इसके लिए उसने सैनिक स्कूल गोलपाड़ा (असम) को विकल्प के रूप में चुना था। मयंक प्रा०वि० अयोध्यागंज, तीनघरिया महंथ स्थान का छात्र है।गांव के शिक्षक अरूण कुमार यादव के मार्गदर्शन में उसने यह सफलता हासिल की।

परिवार में खुशी का माहौल है। पिता त्रिलोक नाथ झा और माता अनामिका कुमारी ने बेटे की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और अनुशासन का यह परिणाम है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने भी मयंक को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अब अगली प्रक्रिया काउंसिलिंग व अन्य औपचारिकताओं की होगी, जिसके बाद अंतिम नामांकन सुनिश्चित होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।