Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMassive Traffic Jam on NH 31 During Chhath Festival Thousands Stranded
कटिहार से नवगछिया तक घंटों लगा रहा जाम, रेंगती नजर आईं गाड़ियां

कटिहार से नवगछिया तक घंटों लगा रहा जाम, रेंगती नजर आईं गाड़ियां

संक्षेप: छठ पूजा के दौरान कटिहार से नवगछिया तक एनएच 31 पर भीषण जाम लग गया। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण 60 किलोमीटर तक जाम लगा, जिसमें हजारों वाहन फंसे रहे। पूर्णिया से नवगछिया का 2 घंटे का सफर लोग सफर सात घंटे में भी पूरा नहीं कर पाए। 

Sat, 25 Oct 2025 11:42 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

छठ पर कटिहार, पूर्णिया, अररिया, फारबिसगंज आदि से श्रद्धालुओं के गंगा स्नान को लेकर उमड़ी भीड़ के कारण शुक्रवार को कोढ़ा कटिहार से नवगछिया तक एनएच 31 पर भीषण जाम लग गया। 60 किलोमीटर में लगे जाम में हजारों वाहन फंस गए । शुक्रवार अहले सुबह से ही हाइवे पर जाम के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई जो बढ़ते-बढ़ते लगभग कोढा कटिहार और नवगछिया तक पहुंच गई। जाम में सैकड़ों लोग दूरदराज के इलाके से अपने घर त्योहार पर जानेवाले श्रद्धालु घंटों वाहनों में फंसे छटपटाते रहे। जाम इस कदर था कि सड़क पर वाहनों की तीन-तीन कतारें लग गई थीं।

पूर्णिया से नवगछिया का सफर सात घंटे में जाम इस कदर था की पूर्णिया से नवगछिया तक का दो घंटे का सफर सात घंटे में भी तय नहीं हो पाया था। पूर्णिया से भागलपुर आने वाले लोग सात-सात घंटे का जाम में फंसे रहे। पूर्णिया से गंगा स्नान के लिए आईं लक्ष्मी देवी ने कहा कि सुबह ही अपनी गाड़ी से गंगा स्नान के लिए चले हैं दोपहर हो गया अभी तक गंगा घाट नहीं जा पाए है। कब स्नान होगा कब वापस लौटेंगे। वहीं सविता देवी ने कहा कि जाम में फंसकर हमलोग चार घंटे से परेशान हैं कोई देखनेवाला नहीं है।

पुलिस पदाधिकारियों की तैयारी फेल जाम से निजात के लिए ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमारके नेतृत्व में बैठक कर रणनीति बनाई गई थी लेकिन सबकुछ धरा रह गया।जाम के आगे पुलिस भी फैल रहे। दोपहर तक रंगरा पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को एक एक करके निकालकर कुछ देर तक श्रद्धालुओं को जाम से निजात दिलाई लेकिन दोपहर बाद वही स्थिति हो गई। देर रात तक जाम का सिलसिला जारी था।