तैयबपुर काली मंदिर से लाखों के जेवरात की चोरी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

सोमवार देर रात पोठिया थाना क्षेत्र के चिचुआबाड़ी ओपी अंतर्गत तैयबपुर काली मंदिर में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मां काली के श्रृंगार के लिए चढ़ाए गए सोने और चांदी के आभूषण चुरा लिए। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की है।

तैयबपुर काली मंदिर से लाखों के जेवरात की चोरी

पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट सोमवार देर रात को पोठिया थाना अंतर्गत चिचूआबाडी ओपी से महज दो किमी की दूर स्थित तैयबपुर काली मंदिर से लाखों रुपए की आभूषणों पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया है। पोठिया थाना क्षेत्र के चिचुआबाड़ी ओपी अंतर्गत तैयबपुर काली मंदिर में सोमवार की देर रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मां काली के प्रतिमा पर चढ़ा श्रृंगार का सोना व चांदी के 5 लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर लिया। लोगों को घटना का पता मंगलवार की सुबह तब चला, जब प्रतिदिन की तरह मंदिर की साफ-सफाई के लिए ग्रामीण अर्चना देवी मंदिर पहुंची थी।

उन्होंने देखा कि मंदिर के ग्रिल का ताला टूटे हुए थे और सभी सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। चोरों ने मां काली के श्रृंगार के आभूषण सोना का मंगटीका 2, सोना का नथ 1, सोना का कान की बाली 2, सोना का टिकुली 1, बीस भरी का चांदी का मुकुट 1, चांदी का पायल 10 भरी को चोरों ने चोरी करने में सफल रहा। घटना की सूचना पर पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन, ओपी प्रभारी मणिभूषण पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्राइम सीन की घेरकर वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू कर दिया है और अपराध कर्मी तक पहुंचे में जुटी है। वही मंदिर के आसपास व तैयबपुर बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द अपराध कर्मी पुलिस के गिरफ्त में होंगे। उल्लेखनीय है कि तैयबपुर काली मंदिर में चोरी की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। श्रद्धालुओं में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी है। स्थानीय ग्रामीण सह जिला परिषद सदस्य निरंजन राय,उप सरपंच प्रतिनिधि मुकेश कुमार, मदन पांडे,अधिवक्ता केशव यादव,वार्ड सदस्य गौतम यादव आदि ने इस घटना की कड़ी निंदा की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।